9 killed in car swept in river in ramnagar nainital uttarakhand

रामनगर हादसा: रिजार्ट में हुई थी डांस पार्टी, डांस कंपनी का हिस्सा थी हादसे की शिकार लड़कियां


विकास कुमार/अतीक साबरी।
नैनीताल के रामनगर में ढैला नदी में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत की जांच के मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं। रामनगर पुलिस के मुताबिक मृतकों में छह लडकियां डांस इवेंट कंपनी का हिस्सा थी जो अक्सर डांस आदि आयोजनों में जाती थी। हादसे की रात भी ढेला स्थित रिजार्ट में डांस पार्टी हुई थी। इस डांस पार्टी के लिए लडकियों का इंतजाम इंवेंट कंपनी चलाने वाले पंजाब निवासी पवन जैकब ने किया था। पवन ही लडकियों को छोडने जा रहा था और स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी कार नदी में उतार दी, जो हादसे का शिकार हो गई। इस में पवन सहित तीन पुरुषों की मौत हुई जबकि एक युवती नाजिया घायल है जिसने डांस पार्टी वाली बात की पुष्टि की। वहीं जांच में ये बात भी सामने आई कि नदी में पानी बढने के कारण वहां कई वाहन अटके थे और अर्टिंगा कार जिसमें ये सभी लोग सवार थे को आगे जान से वहां लोगों ने मना किया था। बावजूद इसके वो आगे बढ गए।

IMG 20220708 WA0008

—————————————
पंजाब, दिल्ली, रामनगर से हायर की थी लड़कियां
सीओ रामनगर बीएस भाकुनी ने बताया कि पटियाला पंजाब निवासी पवन जैकब पंजाब, दिल्ली, यूपी और उत्तराखण्ड में इंवेंट कंपनी चलाता था। रामनगर के ढेला स्थित रिजार्ट में डांस पार्टी आयोजित की गई थी, इसके लिए पवन जैकब ने दिल्ली, रामनगर और पंजाब से सात लडकियों को हायर किया था। इनमें कविता, जाह्नवी उर्फ सपना निवासी पटियाला पंजाब, संगीता तमांग उर्फ माही निवासी ईस्ट कैलाश नई दिल्ली, हिना भजनपुरा दिल्ली, आशिया और नाजिया, का​र्बेट कॉलोनी रामनगर नैनीताल, ​पिंकी कुमारी उर्फ शकीना नोएडा थी। इनमें से आशिया और नाजिया दोनों सगी बहनें हैं जिसमें से आशिया की मौत हो चुकी है जबकि नाजिया को बचा लिया गया है। वहीं मृतकों में पवन जैकब के अलावा इकबाल निवासी पंजाब और अमनदीप सिंह शामिल हैं।

IMG 20220709 141749

—————————————
रिजार्ट को किया गया सील
वहीं पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से चलाए जा रहे रिजार्ट को सीज कर दिया है और रिजार्ट के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। रात में हुई डांस पार्टी की अहम जानकारी इसमें लग सकती है। पुलिस ने बताया कि रिजार्ट के पास को कानूनी दस्तावेज नहीं थी और रिजार्ट चलाने की अनुमति भी नहीं थी इसलिए इसे सीज कर दिया गया है।

Share News