भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, देना पड़ा इस्तीफा, देखें वीडियो वायरल

bjp leader video with woman in hotel went viral take action
शेयर करें !

विकास कुमार/ अतीक साबरी।
महाराष्ट्र के सोलापुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वो बनियान में होटल में बैठे हुए हैं और एक महिला वीडियो बना रही है। इस वीडियो में महिला श्रीकांत देशमुख पर गंभीर आरोप लगा रही है जो यौन उत्पीडन की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता महिला को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख को इस्तीफा देना पडा है। वहीं महिला भी भाजपा से जुडी बताई जा रही है। उनका इस्तीाफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

————————————
महिला ने क्या आरोप लगाए
महिला अपने वीडियो में मराठी भाषा में कहती हुए नजर आ रही है, ”इसने मुझे फंसाया है, ये श्रीकांत देशमुख है, इनका अपनी पत्नी के अलावा मेरे साथ भी संबंध हैं, शादी करेगा हां… इतना कहते ही श्रीकांत देशमुख बैड से उठते हैं और वीडियो बंद करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद महिला श्रीकांत देशमुख पर झूठा कहने का आरोप लगाती हुई झगडती नजर आ रही है।

—————————————
हनीट्रैप में फंसाने की ​करी थी शिकायत
वहीं बताया जा रहा है कि श्रीकांत देशमुख ने कुछ दिन हपले ओशिवारा पुलिस स्टेशन में खुद को हनीट्रैप में फंसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने पडा।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117