सरोवर पोर्टिको होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियां रेस्क्यू, विदेशी लड़कियां भी शामिल, मैनेजर अरेस्ट, देखें वीडियो

सरोवर पोर्टिको होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियां रेस्क्यू, विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था, मैनेजर अरेस्ट

गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी क्षेत्र स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में पुलिस ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर कथित रूप से संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें पुलिस ने पीड़िता मानते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद संरक्षण में भेज दिया। मामले में होटल के मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

sex racket news ghaziabad

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने बताया कि इंदिरापुरम और थाना कौशाम्बी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर होटल में छापेमारी की। मौके से 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधन की संलिप्तता की जांच के बाद तीन लोगों—जिनमें होटल का मैनेजर राहुल शर्मा भी शामिल है—को अनैतिक देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अवैध मादक पदार्थ भी बरामद करने का दावा किया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास बड़ी संख्या में महिलाओं की प्रोफाइल उपलब्ध थी, जिन्हें कथित तौर पर ग्राहकों को ‘ऑन डिमांड’ भेजा जाता था। sex racket news ghaziabad

सरोवर पोर्टिको होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियां रेस्क्यू, विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था, मैनेजर अरेस्ट
सरोवर पोर्टिको होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियां रेस्क्यू, विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था, मैनेजर अरेस्ट

विदेशी युवतियों के होने के सबूत मिले
पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि लडकियों को बड़े शहरों से बुलाया जाता था और इसमें कई विदेशी लडकियों को भी होटल में बुलाया जाता था। पूरा नेटवर्क व्हट्सएप और अन्य सोशल माध्यमों से चल रहा था। लडकियों को होटल में रखा जाता था जबकि इन सबको ग्राहकों के पास अन्य जगहों में भी भेजा जाता था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि चार लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

लडकियों को अधिकतर पढ़ी लिखी है
जांच में ये भी सामने आया है कि अधिकतर लडकियां पढी लिखी है और पैसे के लालच में इस धंधे में आ गई थी। कुछ मजबूरीवश भी इस धंधे में आई थी। अभी तक 11 लडकियां रेस्क्यू की गई हैं जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *