Sex Racket in Haridwar महंगे शौक, आलीशान जिंदगी जीने की लत में लड़कियां बनी सेक्स वर्कर, व्हट्सएप से होती थी डीलिंग, कई रईसों के नंबर मिले

Sex Racket in Haridwar महंगे शौक, आलीशान जिंदगी जीने की लत में लड़कियां बनी सेक्स वर्कर, व्हट्सएप से होती थी डीलिंग, कई रईसों के नंबर मिले

Sex Racket in Haridwar रुड़की सिविल लाइन में स्थित श्रीनिवास होटल में पुलिस ने रेड कर आठ लड़कियों और छह लडकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लडकियों ने बताया कि महंगे शौक और घूमने फिरने के साथ आलीशान जिंदगी जीने की लत के चलते वो सेक्स वर्कर बनी है। गिरफ्तार लडकियों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश और हरिद्वार की लड़कियां शामिल हैं। इनमें पति पत्नी भी हैं जो लडकियों को बहलाकर इस धंधे में लाती थी। एक लड़की हरिद्वार के पॉश इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

हरियाणा का लक्की अपनी पत्नी के साथ लड़कियों को लाता था
पकड़े गए आरोपियों में राजा, हैदर अली, सिद्धांत, रविकांत और लक्की हैं। राजा, हैदल अली और लक्की इस खेल के मास्टर हैं। आरोपियों और लड़कियों ने बताया कि इस धंधे में कई सालों से हैं। लक्की ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया दोनों इस धंधे में कई राज्यों में जाते रहते हैं। दोनों लडकियों को अच्छी लाइफ का झांसा देकर जिस्मफरोशी कराते हैं। अब तक वो दर्जनों लडकियों को इस धंधे में उतार चुके हैं।

Sex Racket in Haridwar

व्हट्सएप ने खोले राज
वहीं पूरा धंधा व्हट्सएप के जरिए चलता था। व्हट्सएप पर ग्राहकों को लडकियों के फोटो भेजे जाते थे। फोटो के बाद ग्राहकों को होटल में या फिर उनके कहे स्थान पर लडकियों की डिलीवरी होती थी। वहीं दूसरी पुलिस ने मैनेजर राज और अन्य आरोपियों के फोन जब्त किए हैं। फोन में ऐसे कई लोगों के नंबर मिले हैं जिन्हें फोटो भेजे गए थे। इनमें रुडकी और हरिद्वार के कई रईस व प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। पुलिस इन सबकी जांच कर रही है।

Sex Racket in Haridwar

Sex Racket in Haridwar महंगे शौक, आलीशान जिंदगी जीने की लत में लड़कियां बनी सेक्स वर्कर, व्हट्सएप से होती थी डीलिंग, कई रईसों के नंबर मिले
Sex Racket in Haridwar महंगे शौक, आलीशान जिंदगी जीने की लत में लड़कियां बनी सेक्स वर्कर, व्हट्सएप से होती थी डीलिंग, कई रईसों के नंबर मिले

शिक्षा नगरी में सेक्स रैकेट का जंजाल
वहीं शिक्षा नगरी रुड़की में सेक्स रैकेट का खेल नया नहीं है। आए दिन सेक्स रैकेट के खुलासे हो रहे हैं। अधिकतर लडकियों को पंजाब, दिल्ली, यूपी और हरियाणा से लाया जा रहा है। इन लडकियों को अच्छे जीवन जीने और घूमने फिरने के साथ साथ पैसा कमाने का लालच देकर धंधे में लगाया जाता है।

Share News