Sex Racket in Dehradun मेघालय की लड़कियां आजाद कराई, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

Sex Racket in Dehradun मेघालय की लड़कियां आजाद कराई, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

Sex Racket in Dehradun देहरादून पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन लड़कियों को आजाद कराया हैं जबकि देहरादून निवासी रानी और उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक ग्राहक भी मौके से आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस को रानी के व्हट्सएप चैट से कई ग्राहकों की चैट बरामद हुई जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है। इससे पहले हरिद्वार में जीजा साली को सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके कब्ज से शामली निवासी एक युवती को आजाद कराया गया था।

कहां चल रहा था सेक्स रैकेट
देहरादून पुलिस ने बताया कि मुखिबर की सूचना पर बिंदाल क्षेत्र में रघुनाथ मंदिर के पास बने घर में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापमारी की गई। घर से रानी देवी उसका सहयोगी आशीष कुमार पांडे और एक ग्राहक फुलो खान मिला। रानी देवी अपने पार्टनर आशीष कुमार पांडे के साथ मिलकर काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी और बाहरी राज्यों से लडकियों को बुलाकर उसने जिस्मफरोशी करा रही थी।

Sex Racket in Dehradun

मेघायल की लडकियां आजाद कराई
पुलिस को घर से तीन युवतियां भी मिली, जो मेघायल की रहने वाली हैं और यहां उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाया गया था। लेकिन इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में डाल दिया गया। तीनों लडकियों को आजाद कराया गया है वहीं आरोपी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sex Racket in Dehradun मेघालय की लड़कियां आजाद कराई, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार
Sex Racket in Dehradun मेघालय की लड़कियां आजाद कराई, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार