विवादित रोमियो लेन में खुलेआम शराब परोसे जाने का मामला, हो गया एक्शन

खुलने के साथ ही देर रात तक शराब परोसने के आरोप में घिरे रोमियो लेन बार पर आपका विभाग की टीम ने 30000 का जुर्माना ठोका है। विवादित होते जा रहे बार में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सिस्टम को मिल रही है, ऐसे में फिर कभी भी यहां कार्रवाई हो सकती है। आमजन को भी सोच समझकर ही अपना प्रोग्राम तय करना होगा, वरना अपमानित होना पड़ सकता है।


इसी माह हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर रोमियो लेन बार की शुरुआत हुई है। लेकिन खुलने के साथ ही बार का विवादों के साथ नाता जुड़ना शुरु हो गया है ।पिछले दिनों देर रात तक रोमियो लेन बार में जमकर शराब परोसी गई थी।इस संबंध में शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई थी। आबकारी विभाग की टीम ने बार में पहुंचकर जब पड़ताल की थी तो बार संचालक ने देर रात तक शराब पर परोसने की बजाय उल्टा कस्टमर पर ही सारा दोष थोप दिया था।

अपने दिए स्पष्टीकरण में यह बताया था कि उन्होंने देर रात तक शराब नहीं परोसी बल्कि कस्टमर देर रात तक शराब का लुत्फ लेते रहे। ऐसे में साफ है कि अगर भविष्य में कभी यहां आबकारी विभाग की कोई कार्रवाई होती है तो बार संचालक सीधे-सीधे कस्टमर पर ही कार्रवाई की तलवार लटकाने से गुरेज नहीं करेगा। ऐसे में बार में जाने का विचार भी सोच समझ कर ही करना चाहिए। वरना कहीं लेने के देने भी पढ़ सकते हैं। यही नहीं जिला प्रशासन को भी कई अन्य संदिग्ध जानकारियां भी मिली है, जिस पर भी जल्द एक्शन हो सकता है।