Rishikesh Murder Case तलाकशुदा प्रीति के लिए हरिद्वार के सुरेश गुप्ता ने लिया तलाक, बेची संपत्ति, फिर हुआ विवाद तो प्रीति की कर दी हत्या

Rishikesh Murder Case तलाकशुदा प्रीति के लिए हरिद्वार के सुरेश गुप्ता ने लिया तलाक, बेची संपत्ति, फिर हुआ विवाद तो प्रीति की कर दी हत्या

Rishikesh Murder Case

Rishikesh Murder Case तीर्थनगरी के शिवाजी नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ गली नंबर-11 में किराये पर रह रही एम्स अस्पताल की सहायिका प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी सुरेश गुप्ता निवासी लाकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रीति AIIMS Rishikesh में सहायिका के तौर पर काम करती थी, और मूल रूप से यमकेश्वर पौड़ी की रहने वाली है जबकि सुरेश गुप्ता सब्जी सप्लाई करने का काम करता है।

तलाक और प्रेम प्रसंग की उलझी दास्तां

​पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका प्रीति रावत का अपने पति से तलाक हो चुका था। उसके एक आठ साल का बेटा भी है जो अपने नाना के पास रहता है। कोरोना काल के दौरान प्रीति रावत ऋषिकेश काम के लिए आ गई। यहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई। सुरेश गुप्ता लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है और ऋषिकेश में उसकी ससुराल थी। दोनों के प्रेम प्रसंग के बाद संबंध बन गये थे।। इस रिश्ते के कारण सुरेश का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद रहता था। अंततः प्रीति से शादी करने के लिए सुरेश ने चार माह पूर्व अपनी पत्नी से आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। Rishikesh Murder Case

Rishikesh Murder Case तलाकशुदा प्रीति के लिए हरिद्वार के सुरेश गुप्ता ने लिया तलाक, बेची संपत्ति, फिर हुआ विवाद तो प्रीति की कर दी हत्या
Rishikesh Murder Case तलाकशुदा प्रीति के लिए हरिद्वार के सुरेश गुप्ता ने लिया तलाक, बेची संपत्ति, फिर हुआ विवाद तो प्रीति की कर दी हत्या

संपत्ति और अवसाद बना हत्या का कारण

​पुलिस के अनुसार, प्रीति और उसके परिजन शादी से पहले ऋषिकेश में संपत्ति खरीदने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए सुरेश ने लक्सर (हरिद्वार) स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी थी। हालांकि, ऋषिकेश में इतनी राशि में मनमुताबिक मकान न मिल पाने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। अपनी जमा-पूंजी खोने और शादी में आ रही अड़चनों के कारण सुरेश गहरे अवसाद में चला गया था। प्रारंभिक दृष्टि में इसी विवाद और मानसिक तनाव के चलते सुरेश ने प्रीति को गोली मार दी।

पुलिस की कार्रवाई

​एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ऋषिकेश कोतवाली में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

कोट:

“मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत की तहरीर पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और संपत्ति विवाद से उपजे अवसाद का लग रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

पुलिस मीडिया सेल, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *