Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों पर हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर एक बार फिर गरज गया। रुडकी क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों को नोटिस देने के बाद भी प्रोपर्टी कारोबारी कॉलोनी को विकसित करने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर प्राधिकरण ने कॉलोनियों पर बुल्डोजर चला दिया। इससे पहले दर्जनों अवैध कॉलोनियों को सील कर उन पर बुल्डोजर चलाया गया है। इससे प्रोपर्टी कारोबारियों के करोड़ों रुपए फंस गए हैं। वहीं यहां प्लॉट खरीदने वालों के भी पैसे फंस गए।
इन कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर
शेरपुर, रूडकी में अब्दुल कयूम द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि क्षेत्रफल, गंगोत्रीपुरम शनिदेव मंदिर के पीछे रूडकी में कमल किशोर द्वारा लगभग 8 बीघा भूमि क्षेत्रफल और गुलमोहर के पीछे मलकपुर लतीफपुर, रूडकी में शादाब द्वारा लगभग 6 बीघा भूमि क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिनको चेतावनी दी गई थी। लेकिन बावजूद इसके लेआउट पास नहीं कराया गया। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। Property in Haridwar

क्या होती है अवैध कॉलोनी
अवैध कॉलोनी वो होती जो नियमानुसार प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराती है। इन कॉलोनियों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है और यहां अच्छी सडकें नहीं होती है। सस्ते के चक्कर में प्रोपर्टी कारोबारी यहां प्लॉट बेचना शुरु कर देते हैं। खरीदने वाले फंस जाते हैं। क्योंकि इन कॉलोनियों में नक्शा पास नहीं होता है। सस्ते के चक्कर में बाद में उपभोक्ता को ज्यादा पैसा भरना पड़ जाता है।
Property in Haridwar
- Uttarakhand Land Pooling Policy हरिद्वार में तीन नए शहर बनाने का रास्ता साफ, सरकार के फैसले से प्रोपर्टी बाजार में तेजी

- सुशासन की ओर एक और कदम: HRDA कैंप में अब तक 73 नक्शे पास, लोगों में दिखा भारी उत्साह

- Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुल्डोजर, कोई संपर्क, साधन नहीं आ रहा काम, डीलरों में हड़कंप

- Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों पर बुल्डोजर एक्शन जारी, प्रोपर्टी कारोबारियों में मचा हड़कंप

- HRDA VC IAS Sonika : एक्शन मोड में आया एचआरडीए, छह अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, हाहाकार



