अतीक साबरी:-1.
मिशन ‘रोशनी’: नाजिम त्यागी के प्रयासों से 121 चेहरों पर आई मुस्कानमदीना मस्जिद के समीप आयोजित इस शिविर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सभासद नाजिम त्यागी (नाजिम प्रमुख) की देखरेख में आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते। कैंप में कुल 121 लोगों का सफल परीक्षण किया गया।

2. सेवा ही संकल्प: दवा से लेकर चश्मे तक, सब कुछ बिल्कुल मुफ्तनाजिम त्यागी ने केवल जांच ही नहीं, बल्कि मरीजों के पूर्ण उपचार का भी ध्यान रखा। हंस हॉस्पिटल बहादराबाद के सहयोग से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां और नजर के चश्मे निशुल्क प्रदान किए गए। लोगों ने कहा कि नाजिम त्यागी के रूप में उन्हें एक ऐसा प्रतिनिधि मिला है जो उनके दुख-दर्द को अपना समझता है।

3. ‘हंस हॉस्पिटल’ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांची आंखों की सेहतशिविर में पहुंचे सुप्रसिद्ध डॉक्टर मोहित चौहान और कोऑर्डिनेटर प्रमोद रोतीयाल की टीम ने आधुनिक मशीनों से मरीजों की जांच की। मोतियाबिंद और आंखों की अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
4. जनहित के कार्यों में नंबर-1: क्षेत्र की जनता ने जताया आभारपिरान कलियर की जनता के बीच नाजिम त्यागी एक ‘विकास पुरुष’ और ‘सेवाभावी’ नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चाहे स्वास्थ्य हो या शिक्षा, नाजिम प्रमुख हमेशा मदद के लिए सबसे पहले खड़े नजर आते हैं।
5. इन दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस पुनीत कार्य में कासिम खान, असद इरशाद, फारूक मुन्ना, मलिक खलील मुल्ला जी, सय्याद मास्टर, भूरा, कल्लू त्यागी, रुकबान, जीशान, एहतेशाम, अजीम और दानिश जैसे गणमान्य साथियों ने अपना सक्रिय सहयोग देकर कैंप को सफल बनाया।आपका अपना:नाजिम प्रमुख(सभासद, पिरान कलियर)

