उत्तराखण्ड: भाजपा विधायक का पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल, साथी ज्वैलर्स की मौत

चंद्रशेखर जोशी।
उत्तराखण्ड के भाजपा विधायक के पुत्र की कार हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें उनके साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि भाजपा विधायक के पुत्र घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कर्णप्रयाग से घायल भाजपा नेता पुत्र जिला पंचायत सदस्य है।
बहादराबाद थाना प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। जबकि पतंजलि के सामने फ्लाईओवर पर कार डिवाडइर से टकरा गई। इसमें थराली से भाजपा विधायक मुन्नी देवी शाह के पुत्र गणेश शाह और उनके साथी लोकेश बंसल पुत्र सीताराम निवासी कर्णप्रयाग मूल निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ सवारे थे। लोकेश बंसल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। लोकेश की कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स की दुकान थी।
वहीं गणेश शाह कर्णप्रयाग से ही जिला पंचायत सदस्य बताए जाते हैं। वहीं घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। वहीं शनिवार को उनका पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि हादसा क्यों हुआ पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवई की जाएगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *