उत्तराखण्ड: कॉलेज के लड़कों को नशा परोसने वाली मां—बेटी गिरफ्तार, ऐसे आई पकड़ में

चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार पुलिस ने रूडकी से मां—बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्मैक और चरस तस्करी का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों मां—बेटी पिछले काफी समय से तस्करी का काम कर रही थी। यही नहीं कॉलेज के लडके, ट्रक ड्राइवर और कंपनियों के श्रमिकों को ये दोनों नशा परोसती थी। पुलिस इनके दूसरे साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं दोनों के कब्जे से स्मैक और चरस भी बरामद की गई है।
रूडकी सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से स्मैक और चरस तस्करी में शामिल दो महिलाओं के बारे में जानकारी मिल रही थी। छानबीन की गई तो पूजा पुत्री दिलीप सिंह और उसकी मां उर्मिला उर्फ पोपो पत्नी दिलीप सिंह निवासी गोल भट्टा, मोहनपुरा, रूडकी हरिद्वार की भूमिका सामने आई। इसके बाद जाल बिछाया गया तो शुक्रवार को दोनों को रंगे हाथों पकड लिया गया।
सब इंस्पेक्टर खजान सिंह ने बताया कि उर्मिला उर्फ पोपो के पति का देहांत हो चुका है और वो पिछले काफी समय से अवैध तस्करी का काम कर रही थी। इसने अपनी बेटी को भी इस धंधे में लगा दिया था। बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। साथ ही परिवार का और कौन सा सदस्य इस धंधे में शामिल है इसकी जांच की जा रही है। यही नहीं जिन लोगों और कॉलेज के लडकों को ये नशा परोसती थी उनकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। ये बडा नेटवर्क हो सकता है। इसलिए इसकी पूरी जांच की जा रही है।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *