MBBS Student Arrest in Chain Snatching एमबीबीएस का छात्र चैन स्नेचिंग में नैनीताल की महिला मित्र के साथ गिरफ्तार

MBBS Student Arrest in Chain Snatching एमबीबीएस का छात्र चैन स्नेचिंग में नैनीताल की महिला मित्र के साथ गिरफ्तार

MBBS Student Arrest in Chain Snatching

एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र को उत्तराखण्ड पुलिस ने चैन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एमबीबीएस छात्र के साथ उसकी महिला मित्र केा भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पिथौरागढ़ के मुन्सयारी में महिला के गले से चैन लूटी थी।

क्या है पूरा मामला
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 38 वर्षीय ममता देवी जब अपने घर से खेत की ओर जा रही थीं, तभी सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर खड़े एक युवक और युवती ने उन्हें रोका। मोबाइल नेटवर्क न आने का बहाना बनाकर दोनों ने उनका फोन मांगा और इसी दौरान महिला से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

MBBS Student Arrest in Chain Snatching एमबीबीएस का छात्र चैन स्नेचिंग में नैनीताल की महिला मित्र के साथ गिरफ्तार
MBBS Student Arrest in Chain Snatching एमबीबीएस का छात्र चैन स्नेचिंग में नैनीताल की महिला मित्र के साथ गिरफ्तार

दिल्ली से एमबीबीएस कर रहा है आरोपी
पुलिस अधीक्षक Akshay Prahlad Konde ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सन्नी सिंह, निवासी दिल्ली, और 23 वर्षीय हिमानी बोरा, निवासी हल्द्वानी, के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि सन्नी सिंह दिल्ली में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और तीसरे वर्ष का छात्र है, जबकि हिमानी बोरा हल्द्वानी से रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रही है। दोनों धारचूला घूमने आए थे और रास्ते में महिला से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *