Lpg Gas Cylinders Shortage कमर्शिलय एलपीजी गैस सिलेंडरों पर सरकार ने अग्रिम आदेशों तक सप्लाई पर रोक लगा दी है। हालांकि अस्पताल और शिक्षण संस्थाओं को इस रोक से बाहर रखा गया है। वहीं दूसरी ओर होटल, ढाबों और रेस्टारेंट पर प्रयोग होने वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के रोक लगने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में कई होटल अपने रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि कई इडक्शन या अन्य माध्यमों पर विचार कर रहे हैं जिसे महंगाई आसमान छूने की उम्मीद हैं।
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरु
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक के बाद घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरु हो गई है। होटल, ढाबों को चलाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों से काम हो रहा है। इसका सीधा असर घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर देखने को आने वाले दिनों में मिल सकता है। लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग व जिला प्रशासन के लोग अभी बैठकों में व्यस्त हैं। जमीन पर कालाजाबारी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
घरेलू पर 25 दिन की सीमा से उपभोक्ताओं को परेशानी
वहीं घरेलू सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन की समय सीमा तय करने के बाद कई उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड रह है। ऐसे कई उपभोक्ता हैं जिनका सिलेंडर 19 या बीस दिन ही चल पाता है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं के सामने आपूर्ति का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन गैस एजेंसियां और विभाग सरकारी नियम का हवाला देकर लौटा रही है। जिससे उपभोक्ताओं के महंगे दाम पर कालाबाजारी नेटवर्क से गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। Lpg Gas Cylinders Shortage
Lpg Gas Cylinders Shortage
यदि आपको हरिद्वार जनपद में गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ रही है या महंगे रेट पर कालाबाजारी में कोई उपलब्ध करा रहा है तो हमें व्हट्सएप करें: 8267937117, आपकी समस्या की खबर बनाई जाएगी। ताकि अधिकारी उचित कार्रवाई कर सकें।
हरिद्वार में शहर में राहत
वहीं दूसरी ओर हरिद्वार शहर के उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है। क्योंकि यहां एलपीजी गैस पाइप लाइन घरों में सीधे पहुंच रही है। ऐसे में हरिद्वार शहर, उत्तरी हरिद्वार कनखल और आर्य नगर क्षेत्र तक के लोगों को गैस पाइप लाइन होने से गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जबकि ज्वालापुर, सिडकुल और देहात क्षेत्र के लोगों के समाने संकट खड़ा हो गया है।
क्या बोले अधिकारी
वहीं खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को हरिद्वार के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की और दावा किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी है। उपभोक्ताओं को कोई कमी नहीं होने दी जा रही है। लेकिन 25 दिन की बुकिंग वाला नियम जारी रहेगा। वहीं कालाबाजारी पर अधिकारियों ने टीमें बनाकर छापा मारने की बात कही है। Lpg Gas Cylinders Shortage
