एलपीजी गैस सिलेंडर नए नियम : ईरान इजरायल युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर नए नियम जारी हो गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद ही हो पाएगी। अभी तक उपभोक्ता कभी भी सिलेंडर बुक करा सकते थे। लेकिन अब घरेलू बुकिंग के लिए 25 दिन की बुकिंग वाला नियम लागू कर दिया गया है। इससे कई उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
एलपीजी गैस सिलेंडर नए नियम
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को भी नियम
वहीं दूसरी ओर होटल, ढाबों पर प्रयोग होने कर्मशियल सिलेंडर की किल्लत भी बनी हुई है। देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। हरिद्वार में भी होटल कारोबारी चिंचित हैं। होटल कारोबारी विभाष मिश्रा ने बताय कि एक सिलेंडर दो या तीन दिन ही चल पाता है। ऐसे में सिलेंडर नहीं मिला तो होटल व्यवसाय के समाने दिक्कतें हो जाएंगी।
घरेलू उपभोक्ताओं के सामने परेशानी
वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ताओं के सामने भी एलपीजी सिलेंडर 25 दिन के नियम होने के बाद परेशानी पैदा हो रही है। अममून घरेलू सिलेंडर बीस से 21 दिन ही चल पाता है और अगर सिलेंडर से पहले से ही एक या दो किलो गैस निकाली हो तो ये दिन और ज्यादा कम हो जाते हैं। ऐसे में 25 दिन के नियम होने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर नए नियम
