LPG Gas Cylinder Booking हरिद्वार में गैस बुकिंग व शिकायत के लिए नंबर जारी, अफसर बोले गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, क्या हैं नियम

Lpg Gas Cylinders Shortage कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर पूरी तरह रोक, घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरु, अफसर बैठकों में व्यस्त

LPG Gas Cylinder Booking

LPG Gas Cylinder Booking में रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को प्रशासन ने भ्रामक बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

डीएसओ ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी नियमानुसार 25 दिनों के बाद ही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। केवल आवश्यकता होने पर ही सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

LPG Gas Cylinder Booking

प्रशासन के अनुसार गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद के हर उपभोक्ता तक गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से पहुंचती रहे।

हेल्पलाइन नंबर:

  • टोल फ्री: 1800-2333-555
  • एलपीजी बुकिंग व शिकायत: 7718955555

शिकायत के लिए कंपनीवार नंबर:

  • IOC: 9557947140
  • HPC: 8655436284
  • BPC: 8894334950

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचना या संबंधित गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें और भ्रामक खबरों को आगे न बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *