मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी भाजपा नेता पर पार्षदों ने बोला हल्ला, हाथ जोड़कर बचाई जान, देखें वीडियो

विकास कुमार/अतीक साबरी।

नगर निगम रूडकी में वेंडिंग जोन को लेकर आज जबरदस्त बवाल हो गया। बवाल इतना बड़ा की वेंडरों के समर्थन में रुड़की नगर निगम के पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेहद करीबी नेता संजय चोपड़ा पर धावा बोल दिया। नौबत हाथापाई की आ गई हालांकि संजय चोपड़ा ने माहौल को भांपते हुए हाथ जोड़कर सरेंडर कर दिया और किसी तरह विवाद से बच निकले।

https://youtu.be/BwGTyHy0_DM

उधर भाजपा नेता संजय चोपड़ा पर पार्षदों ने भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि संजय चोपड़ा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वेंडिंग जोन कमेटी उन्होंने बनाई थी पार्षदों को वेंडिंग जोन कमेटी के कार्यों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि वह सलाह दे सकते हैं भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं हुई है। मैंने किसी तरह पार्षदों का गुस्सा शांत किया। जल्द ही वेंडरों को वेंडिंग जोन के अनुसार आवंटन किया जाएगा।


बता दे की नगर निगम के द्वारा शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कई जगह पर वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है। जिसके चलते नगर निगम के भवन के पास से बीएसएनएल के ऑफिस तक पहला वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। लेकिन एक संगठन के द्वारा एक कंपनी से वेंडरो को स्टाल देना तय कर लिया गया है इस स्टाल को वेंडर घटिया और काफी महंगा बता रहे है। जिसको लेने में वो असमर्थ दिखाई दे रहे है वेंडर इस महंगे स्टाल का विरोध कर रहे है गरीब वेंडरो के इस विरोध को जायज मानते हुए आज शहर के कई पार्षद उनके पक्ष में खड़े हो गए है। जिन्होंने नगर निगम में बवाल काट दिया। इस बवाल में अपने आप को वेंडरो का प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा पार्षदों के हाथो पीटने से बाल बाल बच गए है। बवाल इतना हुआ की मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा है ।


वेंडरो के हितो के लिए नगर निगम पहुंचे उत्तरांचल वेंडर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया है संजय चोपड़ा नाम का व्यक्ति वेंडरो का शोषण करने में लगा हुआ है अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया है जो स्टाल 45 हजार रूपये के करीब में बन सकता है तो हम उसे एक लाख बीस हजार का क्यों लेंगे उन्होंने आरोप लगाया की संजय चोपड़ा अपने को हमारा नेता बताता है लेकिन वो अधिकारियों के कमरे में बैठता है और हमारे बीच नहीं आता है उनका आरोप है की इस मामले में मिली भगत करके ही वेंडरो का शोषण किया जा रहा है। जिसका हम पूरी तरह से विरोध करेंगे ।


पार्षदों का कहना है की गरीब वेंडर अभी लॉकडाउन की स्थिति से भी नहीं उभर पाया है जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है लेकिन फिर भी उनके ऊपर मंहगा स्टाल जबरदस्ती थोपा जा रहा है जिसका हम विरोध करते है वेंडरो के पक्ष में बवाल करने वालो में पार्षद बेबी खन्ना,चारु चन्द्र,नितिन त्यागी,अनूप राणा,आशीष अग्रवाल,राकेश गर्ग,संजीव राय के साथ समाजसेवी टेक वल्लभ भी शामिल रहे है  नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चन्द्र कान्त भट्ट का कहना है की स्थित को देखते हुए फिलहाल वेंडिंग जोन में कार्य रोका जा रहा है फिर से टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जायेगी जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *