amrita copy

ह्यूमन ट्रेफिकिंग: सेक्स रैकेट में पकडी गई एक्ट्रेस, मॉडल और हरियाणवी डांसर


ब्यूरो।
नए साल के पहले सप्ताह में पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए विभिन्न राज्यों में छापामारी कर कई लडकियों को पकडा तो कई पीडित लडकियों को आजाद भी कराया। इनमें फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस भी शामिल हैं तो कई मॉडल और फिल्मों में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही लडकियां हैं। साथ ही एक मामले में पुलिस ने हरियाणवी डांसर को भी गिरफ्तार किया है।

———————
मुंबई के गोरगांव से पकडी गई फिल्म एक्ट्रेस
मुंबई पुलिस ने दस जनवरी को पांच सितारा होटल में छापा मारा। यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया। पुलिस का दावा है कि इस रैकेट को चलाने में एक फिल्म एक्ट्रेस अहम किरदार निभा रही थी। जबकि उसका साथ एक मॉडल दे रही थी। जबकि दो लडकियों को आजाद भी कराया गया है।
लडकियां सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने जिस एक्ट्रेस को पकडा है उसका नाम अ​मृता धनोआ है और मॉडल का नाम ऋ​चा सिंह है। बताया जाता है कि अमृता धनोआ (Amrita Dhanoa) ने ‘अनलिमिटेड नशा’, ‘परवीन बॉबी’ और ‘द वर्ल्ड ऑफ फैशन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बिग बॉस 13 में प्रतियोगी अरहान खान पर धोखाधडी का आरोप भी लगाया था। साथ ही एक केस भी दर्ज कराया था। दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ते थे। पुलिस का आरोप है कि अमृता धनोआ लडकियों को ग्राहकों को पेश करती थी। पुलिस ने अमृता धनोआ और ऋचा सिंह को गिरफ्तार कर​ लिया है।

Untitled 1 copy

————————
मेरठ के पॉश इलाके में हरियाणवी डांसर सेक्स रैकेट में लिप्त मिली
वहीं जनवरी में ही उत्तर प्रदेश के मरेठ शहर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने रोहटा रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में मेरठ निवासी ​हरियाणवी डांसर के तौर पर मशहूर एक लड​की को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही मकान सक एक किशोरी को भी आजाद कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को लडकियां दिखाई जाती थी ओर उसके बाद ही रेट तय होता था। पुलिस ने दो दलालों प्रशांत वालिया और अर्जुन सिंह नाम के व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था उसे प्रशांत वालिया ने किराए पर लिया था। जांच में ये बात भी सामने आई कि दिल्ली और हरियाणा से भी लडकियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने प्रशांत वालिया, अर्जुन सिंह और हरियाणवी डांसर व एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share News