Husband Kill wife in Hairdwar

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, नशा बना कारण


चंद्रशेखर जोशी।

हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में दुर्गागढ़ गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पत्नी का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है वहीं हत्या के बाद से पति फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि ममता की शादी गांव के ही जगपाल से हुई थी दोनों के 4 बच्चे भी हैं पिछले कुछ दिनों से समय से दोनों में विवाद चल रहा था। विवाद का कारण जगपाल का नशे की लत थी। ममता नशा करने से मना करती थी लेकिन जगपाल नहीं मानता था इस कारण दोनों में विवाद रहता था।

कुछ दिन पहले ममता अपने मायके भी चली गई थी बाद में जगपाल उसे मायके से ले आया था। रविवार रात भी दोनों के बीच नशे को लेकर ही झगड़ा हुआ।

गुस्से में जगपाल ने ममता को पीटना शुरू कर दिया इसी बीच उसने कुल्हाड़ी उठाई और ममता पर कई वार किए जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी लगी पुलिस ने मौके पर पहुंची ममता का  शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही आरोपी जगपाल की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में कोहराम मचा है।

Share News