kanha kitty owner shivangi tripathi meet dm

एक और भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, किट्टी पार्टी का मामला


चंद्रशेखर जोशी।
गुरुप्रीत कौर के बाद एक ओर भाजपा नेत्री के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने जारी किए हैं। हालांकि किट्टी पार्टी चलाने वाली इस भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी का कहना है कि वो पैसा देने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें दो महीने का समय चाहिए। क्योंकि उन्होंने पैसा बाजार में लगा रखा है और एक साथ पैसा देने में वो असमर्थ हैं। वहीं जिलाधिकारी ने उनकी इस बात को खारिज करते हुए तुरंत पैसा देने के लिए कहा।
जिलाधिकार दीपक रावत ने बताया कि उनसे आज किट्टी पार्टी की पीडित महिलाओं ने मुलाकात की थी। उनके बात सुनने के बाद किट्टी पार्टी चलाने वाली शिवांगी त्रिपाठी भी उनसे मिली थी। वो अपने एजेंटों के साथ आई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पैसा लौटाने के लिए दो माह का समय चाहिए। लेकिन, चूंकि ये कारोबार पूरी तरह से गलत है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में उन्हें तुरंत पैसा लौटाने के लिए कहा गया। उन्होंने इस पर इनकार किया तो उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए एसएसपी को लिख दिया गया है। गौरतलब है कि पहले ही एसएसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शिवांगी त्रिपाठी के कान्हा ग्रुप में करीब नौ हजार सदस्य हैं। जिनमें से अधिकतर अभी भी शिवांगी त्रिपाठी पर यकीन कर रहे हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो तुरंत पैसा मांग रहे हैं। ये सदस्य वो हैं जो गुरुप्रीत कौर के भागने के बाद से डरे हुए हैं। गुरप्रीत कौर ने करीब पचास करोड से अधिक का चूना हरिद्वार को लगाया है। हालांकि गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जबकि उसका पति अभी भी फरार बताया जा रहा है।
———-

क्या कहना है शिवांगी त्रिपाठी का
शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि ना तो वो भाग रही है और ना ही पैसा देने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने पैसा बाजार में लगाया था और इस पैसे को आने में कुछ तो वक्त लगता ही है। इसलिए उन्हें सबके पैसे लौटाने में दो महीने का समय चाहिए। वो सीरियल से सभी का पैसा लौटाने के लिए तैयार है।इसकी शुरूआत उन्होंने कर भी दी है। उन्होंने कहा कि देश के हर कौन में किट्र्टी पार्टी चलती है। लेकिन हरिद्वार में गुरप्रीत कौर के डूबने के बाद से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं है और हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि संयम बनाकर रखें। सभी का पैसा लौटा दिया जाएगा।

Share News