CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं
शेयर करें !

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे महोदया के निर्देशों के क्रम में रुड़की विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आस्था सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अंतर्गत सिंघाड़ा आटे से निर्मित कुकीज, ब्रेड और बिस्कुट के उत्पादन हेतु बेकरी यूनिट की स्थापना की जा रही है।

आज दिनांक 09 जून 2025 को महोदया ने उक्त बेकरी यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बेकरी यूनिट के सफल संचालन हेतु आस्था सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), देहरादून के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं
CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना द्वारा महोदया को प्रशिक्षण व यूनिट स्थापना कार्यों की अद्यतन जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान महोदया ने यूनिट के निर्माण, बिजली-पानी की व्यवस्था और उत्पादन प्रारंभ की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

महोदया ने सहायक खंड विकास अधिकारी श्री कमलेश कांडपाल को निर्देशित किया कि समस्त कार्य 12 जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि कुकीज और ब्रेड का उत्पादन समय से शुरू किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde

CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं
CDO Haridwar IAS Akanksha Konde ने दिखाई नई राह, सिंघाड़े के आटे से बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं

इस निरीक्षण के दौरान विकासखंड व जिला स्तरीय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।