6.jpg

उत्तराखण्ड: भाजपा—कांग्रेस से परेशान हैं तो आम आदमी पार्टी से जुड़िए, इस नंबर पर कॉल करें


चंद्रशेखर जोशी।
भाजपा और कांग्रेस सरकारों के शासन से परेशान हो गए हैं तो आम आदमी पार्टी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। आम आदमी पार्टी की उत्तराखण्ड यूनिट ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी ने फोन नंबर 9871010101 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर आप ‘आप’ का हिस्सा बन सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत मिलने से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया है। जारी किए गए नंबर पर मिस काल कर कोई भी आप का सदस्य बन सकता है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफसरोज ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापी सदस्यता अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में मिस कॉल द्वारा देश भर के लगभग बीस लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके है। उत्तराखंड में दस लाख लोगो को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलने के बाद देश में एक नई राजनीति की शुरूआत हुई है। ये अच्छे काम के आधार पर जनमत प्राप्त करने की राजनीति है।
नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति को दिल्ली वालों ने परास्त कर दिया। आम आदमी पार्टी ने दिखाया है कि ईमानदारी से जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करके भी चुनाव जीता जा सकता है। आप की जीत के बाद पूरे देश में अच्छे स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, पानी जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा हो रही है। कलेर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण राष्ट्रवाद का अभिन्न अंग है। अरविन्द केजरीवाल ने अच्छी शिक्षा एवं अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था को अनिवार्य मानते हुए दिल्ली के विकास माॅडल को राष्ट्र निर्माण के रूप में प्रस्तुत किया है। जरूरत है कि देश के हर राज्य में दिल्ली माॅडल लागू किया जाए।
हरिद्वार जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि जनपद में सदस्यता अभियान चलाते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारी बारी से प्रदेश की सत्ता संभाल रही भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से प्रदेश बदहाली की अवस्था में पहुंच गया है। सत्ता में आने पर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर शारिक अफरोज, अभिषेक बहुगुणा, अनिल सती, प्रवीण सिंह, रघुवीर सिंह पंवार, अनिल कुमार, शाहीन अशरफ, विजय महापात्रा, यशपाल सिंह चैहान, राकेश यादव, वकिल आजाद, मोहतराम, नूर प्रधान, डा.तौफिक, सुरेश कुमार, सुरेश तनेजा, मनोज द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Share News