Kotdwar News उत्तराखण्ड पौडी गढवाल में कोटद्वार पुलिस ने सौतेले पिता को अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले बच्ची की मां ने पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बच्ची अपनी नानी के पास से मिल गई जो घर से बिना बताए आ गई थी और बहुत डरी हुई थी।
Kotdwar News
पुलिस ने विश्वास में लेकर की पूछताछ
वहीं पुलिस ने बच्ची के सकुशल बरामदगी के बाद उसकी काउसलिंग की और बच्ची को विश्वास में लेकर पूछा तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने दो दिन पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए इससे परेशान होकर वो अपनी नानी के पास चली गई थी।

यूपी का रहने वाला है पिता
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार यहां किराए पर रहता है और आरोपी पिता रोशन पांडेय मूलरूप से देवरिया यूपी का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना ने पिता के रिश्ते को शर्म सार कर दिया है।

