किसान यूनियन भानु गुट ने टिकैत गुट पर साधा निशाना, संपत्ति की जांच की मांग

विकास कुमार।
हरिद्वार के लक्सर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान यूनियन टिकैत गुट के संरक्षक राकेश टिकैत पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राकेश टिकैत ने देश को लूटने का काम किया और केवल फंडिंग लेने का काम किया। उन्होंने आज तक किसानों की आवाज नहीं उठाई और न उठा सकते है।
ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार और सभी राज्य की सरकारों से मांग की है कि सरकार उनके साथ बाकी सभी किसान नेताओं की संपत्ति की जांच कराए। जिस किसी भी नेता की आय से अधिक संपत्ति निकले उन्हें जेल में डाला जाए और उनकी संपत्ति को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया जाए।
आपको बता दे कि ठाकुर भानु प्रताप सिंह का लक्सर में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और इस दौरान उन्होंने भाकियू टिकैत गुट के संरक्षक राकेश टिकैत पर निशान साधा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *