कालनेमी विवाद: स्वामी राम विशाल दास ने गंगा सभा अध्यक्ष पर की अमर्यादित टिप्पणी, देखें वीडियो, माफीनामा भी आया

एनएसजी , एक्स मुस्लिम यात्रा के दौरान हरकी पैडी पर मुस्लिम टोपी पहनकर पहुंचे युवकों को लेकर गंगा सभा अध्यक्ष की स्वामी राम विशाल दास को कालनेमी बताने के मामले में सोमवार को राम विशाल दास ने प्रेस वार्ता कर गंगा सभा पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने गंगा सभा के अध्यक्ष ​नितिन गौतम व युवा तीर्थ पुरोहित उज्ववल पंडित पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दोनों को पद से हटाने की मांग की है।

एक्स मुस्लिम यात्रा के आयोजक ने गंगा सभा से मांगी माफी
वहीं दूसरी ओर एक्स मुस्लिम यात्रा के आयोजन कुलदीप विद्यार्थी ने यात्रा के दौरान टोपी लगे युवकों के हरकी पैडी पहुंचने पर माफीनामा लिखा है। गंगा सभा के अध्यक्ष को लिखा गया माफीनामे में उन्होंने कहा कि अज्ञानतावश उनसे ये काम हुआ है। जिसके लिए वो माफी मांगते हैं।

कांग्रेस नेता ने बोला हल्ला
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने एनएसजी को बताया कि गंगा सभा पर की गई टिप्प्णी ठीक नहीं है। इसमें गंगा सभा को एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम विशाल का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वो पूर्व में भाजपा में था फिर कांग्रेस में आया और कांग्रेस छोडने के बाद फिर भाजपा में चला गया। कांग्रेस का ऐसे लोगों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा गंगा सभा पर की गई टिप्पणी पर गहरा रोष जताया है।