IPS Transfer List
IPS Transfer List उत्तराखण्ड पुलिस महकम में बड़ा बदलाव किया गया है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ भेजा गया है। जबकि हरिद्वार से परमेंद्र डोबाल को देहरादून एसएसपी बनाया गया है। हरिद्वार में एसटीएफ प्रभारी नवनीत भुल्लर को भेजा गया है। वहीं उधम सिंह नगर से मणिकांत मिश्रा को भी बदला गया है। यहां अजय गणपति को जिम्मेदारी दी गई है।


