Pakija, Kushi, sanam and Jahida arrested in drug smuggling women drug smuggler

देश के बडे़ संत पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, चर्चित मामला

विकास कुमार।
देश की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था शांति कुंज के प्रमुख डा. प्रणव पाण्डया पर आश्रम की सेविका का रेप करने और धमकाने का आरोप लगाने वाली महिला को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला मलूरूप से पंजाब की रहने वाली है और पुलिस का दावा है कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम की एक पूर्व सेविका और उसकी मां का अपहरण किया और जबरन रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन तफ्तीश में मामला झूठा निकला जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरु की।


2020 में प्रकाश में आया था मामला
नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि जुलाई 2020 में पीडिता ने शान्तिकुंज के प्रबन्धक प्रणव पाण्डा एवं शैलबाला पाण्डा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। दौराने विवेचना आरोप गलत पाए गए और मनमोहन, हरगोविन्द, तोषण साहू, चन्द्रकला साहू, सुनीता शर्मा की भूमिका सामने आई। जिसके बाद मनमोहन, हरगोविन्द एवं तोषण साहू एवं चन्द्रकला पूर्व में गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं। जबकि अन्य आरोपी सुनीता फरार चल रही थी।
आरोपी सुनीता को 16 सितम्बर को टैक्सी स्टैंड मल्लीताल के पास नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने वादिनी एवं उसकी माता का अपह्ररत कर रखने एवं गाली गलौज मारपीट, धमकी देना व पीडिता को उसकी माता को मारने का भय दिखाकर शान्तिकुंज के प्रमुख प्रणव पाण्डा एवं उनकी पत्नी के खिलाफ झूंठा मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा निवासी 21 श्री गुरूराम दास नगर नियर गुरुतेग बहादुर पुर त्रिपुरी रोड पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

Share News
error: Content is protected !!