Haridwar News मां के प्रेमी ने कर दी 17 साल के बेटे की हत्या अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति बनी कारण

Haridwar News मां के प्रेमी ने कर दी 17 साल के बेटे की हत्या, अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति बनी कारण
शेयर करें !

0 0

Haridwar News मां के प्रेमी ने कर दी 17 साल के बेटे की हत्या अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति बनी कारण

Haridwar News कनखल में 17 साल के यश की हत्या उसके चचेरे भाई ने की थी। पुलिस का दावा है कि यश की मां से आरोपी अमित कटारिया निवासी मिस्सरपुर के अवैध संबंध थे और यश इस संबंध का विरोध कर रहा था। जिसके चलते अमित ने यश की हत्या कर दी। वहीं आरोपी अमित यश की मां का रिश्ते में भतीजा भी था। यश की हत्या 31 दिसम्बर की रात की गई थी और अगले दिन दोपहर में यश का शव बैरागी कैंप में गंगा किनारे मिला था।

पति की मौत के बाद में बने अवैध संबंध
एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि पति की कुछ साल पहले मौत के बाद मृतक यश की माता नगर निगम हरिद्वार में नौकरी करने लगी थी और कनखल में अपने एकलौते पुत्र यश के साथ रह रही थी। इस बीच उसके भतीजे अमित कटारिया का उससे अवैध रिश्ता पनप गया। हालांकि लोक लाज के चलते अमित से मिलने के लिए मां ने मिस्सरपुर में एक मकान भी बनाया था। Haridwar News

Haridwar News मां के प्रेमी ने कर दी 17 साल के बेटे की हत्या अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति बनी कारण
Haridwar News मां के प्रेमी ने कर दी 17 साल के बेटे की हत्या अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति बनी कारण


अमित भी अपनी चाची के सभी कामों में हाथ बंटाता था। लेकिन ये रिश्ता यश को मंजूर नहीं था और यश इसका विरोध करने लगा था। यश के विरोध के चलते अमित कटारिया ने यश की हत्या का प्लान बनाया। इसके अलावा अमित यश की करीब सवा करोड की सपंत्ति भी हडपना चाहता था जिसके कारण उसने यश की हत्या कर दी।

पहले पिलाई शराब फिर कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि अमित कटारिया ने 31 दिसम्बर की रात को करीब सात बजे यश को शराब पिलाने ले गया। उसके साथ उसके दो दोस्त राहुल और विशाल भी थे। शराब पिलाने के बाद दोनों को घर भेज दिया और ​अमित यश ज्वालापुर में खरीदारी करने ले गया। जहां यश को कपडे आदि दिलाए। इसके बाद दोनों ने एक बार फिर शराब पी और जब यश नशे में हो गया तो उसने रस्सी से गला दबाकर यश की हत्या कर दी। जिसके बाद पत्थरों से वार भी किया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मां की भूमिका की जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Share News

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *