हरिद्वार शहर में प्रसूताओं को अच्छे इलाज के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जिला महिला अस्पताल के 200 बेड का संचालन पीपीपी मोड में जल्द शुरु होने वाले हैं। अनुमान है कि इसी माह की 25 तारीख से अस्पताल का संचालन शुरु हो जाएगा। इस अस्पताल को नोवस पैथोलॉजिस् प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विश्व प्रतिष्ठित श्री स्वामीनारायण ट्रस्ट के साथ मिलकर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
श्री स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी गुजरात के द्वारा भारत के कई शहरों में दो हज़ार बेड के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज संचालित कर सेवा का कार्य किया जा रहा है और लगभग पच्चीस हज़ार छात्र इनमे शिक्षा ले रहे है और प्रतिवर्ष चिकित्सक शिक्षा प्राप्त करके अपनी पूरे भारतवर्ष और विदेशों में अपनी सेवाए दे रहे है।

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विगत दिनांक 14/02/2026 को हुई बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के सिंह और कंपनी के निदेशक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ मनोज द्वारा भाग लेते हुए आज दिनाक 17/03/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा नोवस पैथोलॉजिस को अस्पताल के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरे करे जाने और दिनाक 25/03/2026 को नवनिर्मित अस्पताल की ओ पी डी, आईपीडी सेवाए चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और संचालन का कार्य युद्ध स्तर पे जारी है।
पर्याप्त स्टाफ रहेगा
यह अस्पताल अपनी सेवाए तीन चरणों में मई माह तक पूरी करेगा पहले चरण में 100 बेड, दूसरे चरण में 150 और तीसरे चरण में पूर्ण रूप से अपनी सेवाए 24 घंटे प्रदान करेगा इसके लिए 6 महिला रोग विशेषज्ञ, 4 एनेस्थीसिया, दो बाल रोग, दो फिजिशियन, दो सर्जन, तीन ऑर्थोपेडिक्स और ट्रामा सर्जन, २ रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलॉजिस्ट, 15 एमबीबीएस आरएमओ, 100 स्टाफ नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ आदि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है।
यह अस्पताल सरकारी होते हुए प्राइवेट जैसी उच्च कोटि की सुविधाएं प्रदान करेगा और गंभीर मरीजों, महिलाओं नवजात बच्चो को अब ऋषिकेश या देहरादून जाने की आवश्यकता माही होगी अस्पताल के प्रथम चरण में तीन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दो नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ओपडी सेवाए, चौबीस घंटे इमरजेंसी, 19 बेड आईसीयू, 10 बेड आईसीयू, 7 लेबर रूम, 100 जच्चा बच्चा वार्ड 22 नवजात शिशु इकाई, डाइलिसिस, कंगारू मदर केयर, चौबीस घंटे लैब, एम्बुलेंस, महिलाओ के सभी प्रकार के जटिल से जटिल ऑपरेशन आदि आरम्भ की जा रही है दूसरे और तीसरे चरण में रेडियोलॉजी और जनरल सर्जरी, 24 घंटे, नियोनेटोलॉजी आदि की सेवाए भी आरम्भ की जाएँगी यहाँ पे यह भी अवगत करना है की अस्पताल आगामी दो वर्षों में NABH और हरिद्वार में पहली बार रिसर्च और पीजी कोर्स भी आरम्भ करने जा रहा है जो की एक गर्व का विषय है।
यहाँ यह मिथक भी तोड़ने का प्रयास है की पीपीपी मॉड उत्तराखंड में सफल नहीं हुए है और इस अस्पताल को सही से संचालित करने के उपरांत इसके औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया की जाएगी जो अप्रैल माह के अंत में प्रस्तावित है। जिसमे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, स्वामीनारायण ट्रस्ट के प्रमुख शास्त्री प्रेम सुख दास जी, स्वामी भक्तवत्सलदास जी, गुजरात सरकार के वरिष्ठ मंत्री उत्तराखंड के मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि आदि लोग शामिल होंगे।