Haridwar Viral Video
Haridwar Viral Video हरिद्वार कनखल पुलिस ने सिंहद्वार पर महिलाओं को देखकर हस्तमैथुन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी रुड़की है। आरोपी अकाउंटेंट है रुड़की में एक नामी सीए के यहां काम करता है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने आरोपी का वीडियो बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
रुड़की से आकर सिंहद्वार पर फैलाता था अश्लीलता
मामला सिंहद्वार स्थित नहर पटरी का है, जहाँ स्थानीय महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपनी साथियों के साथ सुबह-शाम टहलने (वॉक) के लिए नहर पटरी पर जाती थी, तो एक व्यक्ति वहां मौजूद महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें और भद्दी छींटाकशी करता था। यह आरोपी खास तौर पर रुड़की से यहाँ इसी मकसद के लिए आता था।
पुलिस ने बिछाया जाल, आरोपी धरा गया
महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी की पहचान प्रभाकर मिश्रा के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: प्रभाकर मिश्रा
- निवासी: मकतूलपुरी, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (हरिद्वार)
एसएसपी की सख्त चेतावनी
एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी या असुरक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कनखल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

