अतीक साबरी।
Haridwar Viral News ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता डॉ. शुभी शर्मा का आरोप है कि उसके परिवार ने शादी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जिसका पैसा लोन पर लिया गया था। इसके बावजूद उनके पति डा. गौरव और उनके परिवार ने शुभी शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शुभी शर्मा ने अपने पति डॉक्टर पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।
क्या है मामला?
डॉ. शुभी शर्मा की शादी एक साल पहले हुई थी और उनकी माता और परिवार वालों ने शादी में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। डॉ शुभी की माता डॉ संध्या शर्मा खुद पेशे से डॉक्टर हैं और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। डॉ. गौरव पाठक पर लगाए गए अवैध संबंध के आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Haridwar Viral News

पुलिस जांच और कार्रवाई
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कोतवाल से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।


