Haridwar Viral News होली से पहले युवती ने फांसी लगाकर जान दी, क्या था कारण

Haridwar। रोशनाबाद क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शनि मंदिर के पास एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि युवती सिडकुल में काम करती थी और पिछले दिनों से तनाव में चल रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रोशनाबाद निवासी कॉलर बिन्दर पाल ने पुलिस को सूचना दी कि रोशनाबाद शनि मंदिर के पास एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही SIDCUL Police Station की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धीरज कुमार के मकान में जांच शुरू की।

मौके पर मृतका की बड़ी बहन अलका मौजूद मिली। परिजनों ने मृतका की पहचान कु. सोनम (उम्र 24 वर्ष) पुत्री वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम नागल सोती, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल किरायेदार शनि देव मंदिर, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में कराई।

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सिडकुल थाना पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *