Haridwar Viral News एनएसजी , हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े के बीच बीच सड़क पर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच थप्पड़ तक चल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेमिका अपने प्रेमी के देर से आने को लेकर काफी नाराज़ थी। उसने उस पर अक्सर लेट आने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमिका ने गुस्से में आकर प्रेमी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
Haridwar Viral News

घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।
आखिरकार, मौका पाकर प्रेमी किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पुलिस के पास अभी तक इस मामले की शिकायत नहीं आई है।