हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर स्थित श्यामपुर क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों की पहचान श्रद्धा जोशी निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार और अक्षत शर्मा कनखल हरिद्वार के तौर पर हुई है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।
Haridwar Viral News

तेज रफ्तार बनी काल
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण वाहनों की तेज गति बताया जा रहा है। युवक और युवती बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी वे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

