Haridwar Viral News ज्वालापुर में पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। आरोप है कि पूर्व विधायक का पुत्र होली वाले दिन मोहल्ले की दुकान पर बैठा था तभी कुछ आरोपियों ने उसे आकर घेर लिया और मारना पीटना शुरु कर दिया। किसी तरह भागकर विधायक पुत्र ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शास्त्री नगर, ज्वालापुर निवासी शिव प्रताप आदित्य राठौर पुत्र सुरेश राठौर ने बताया कि चार मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोहल्ला कड़च्छ में रविदास मंदिर के सामने स्थित देशराज राठौर की दुकान पर बैठा हुआ था। उस समय वहां देशराज राठौर, कुलदीप उर्फ केसी और पुनीत कुमार उर्फ मांगा भी मौजूद थे।

आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला कड़च्छ निवासी प्रवीण कुमार गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस आया। उसके हाथ में ईंट और चाकू था। आते ही उसने शिव प्रताप पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट लग गई।
इसी बीच प्रवीण का भाई प्रदीप और पिता राजू भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर शिव प्रताप के साथ मारपीट शुरू कर दी।
Haridwar Viral News
इस हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर विशाल राठौर और राहुल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर शिव प्रताप को आरोपियों से बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

