हरिद्वार पुलिस ने दिया होली गिफ्ट: ऑपरेशन रिकवरी के तहत ₹35 लाख के 140 मोबाइल बरामद,

अतीक साबरी:-​सिडकुल (हरिद्वार)। जनपद हरिद्वार में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ अब आम जनता की खोई हुई मुस्कान वापस लाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। थाना सिडकुल पुलिस ने डिजिटल तकनीक और C.E.I.R. पोर्टल का सटीक इस्तेमाल करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 140 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।​

खोई हुई उम्मीदों को लगा ‘जैकपॉट’, बाहरी राज्यों के कर्मचारियों में खुशी की लहरएसएसपी हरिद्वार ने जनपद के सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आमजन के मोबाइल चोरी या खोने की शिकायतों पर केवल रिपोर्ट दर्ज न की जाए, बल्कि तकनीकी माध्यमों से उनकी रिकवरी भी सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने उन फोन को भी ढूंढ निकाला जिन्हें लोग पूरी तरह खो चुके मान चुके थे। बरामद किए गए फोन में अधिकांश उन गरीब और मध्यमवर्गीय कर्मचारियों के हैं, जो बाहरी राज्यों से सिडकुल की नामी कंपनियों में मेहनत-मजदूरी करने आए हैं। अपने गाढ़े पसीने की कमाई से खरीदे गए महंगे स्मार्टफोन वापस पाकर इन श्रमिकों और स्थानीय निवासियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

जनता ने हरिद्वार पुलिस की इस कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस का ‘सबसे बड़ा त्योहार गिफ्ट’ करार दिया है।​टेक्नोलॉजी और पुलिसिंग का बेजोड़ संगमइस बड़ी कामयाबी के पीछे भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का अहम योगदान रहा। पुलिस टीम ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गहराई से विश्लेषण किया और सर्विलांस के जरिए फोन्स की लोकेशन ट्रेस की। बरामद मोबाइलों में iPhone जैसे प्रीमियम ब्रांड से लेकर Nothing, OnePlus और Samsung जैसे महंगे फोन शामिल हैं।

पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि हरिद्वार में खोया हुआ सामान अब सुरक्षित नहीं है, पुलिस उसे ढूंढने के लिए पाताल तक जाने का माद्दा रखती है।​इन जांबाजों की मेहनत लाई रंगइस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने दिन-रात एक कर दिया। टीम में मुख्य रूप से व.उ.नि. देवेन्द्र तोमर और हे.का. विवेक यादव शामिल रहे, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर मोबाइलों की सटीक लोकेशन निकाली और उन्हें बरामद करने में सफलता पाई।

​बरामदगी का विस्तृत विवरण:पुलिस द्वारा बरामद किए गए 140 मोबाइल फोनों में Vivo के 29, Oppo और Samsung के 25-25, Realme के 22, Nothing और OnePlus के 11 व 10, MI के 10 और iPhone व iQOO के 04-04 सेट शामिल हैं। एसएसपी ने टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई लावारिस फोन मिले तो उसे तुरंत पुलिस को सौंप दें, ताकि वह उसके असली मालिक तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *