Haridwar News भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल ड्रम धोते समय दो किशोर झुलसे,

Haridwar News भगवानपुर के लखेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल के ड्रमों की धुलाई के दौरान दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया।

Haridwar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखेश्वरी–सिकंदरपुर गांव स्थित फैक्ट्री में केमिकल ड्रमों की सफाई के लिए 15 वर्षीय आकिल और 16 वर्षीय सावेज (निवासी छापुर शेर अफगानपुर) को लगाया गया था। ड्रम धोते समय अचानक दोनों के शरीर में तेज खुजली शुरू हुई और कुछ ही देर में वे झुलसते नजर आए। घबराए परिजन उन्हें आरोग्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया।

मंगलवार को झुलसे किशोरों के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *