हरिद्वार : नगर पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरों पर मुस्कान, 50 लाख के खोए मोबाइल लौटाए

अतीक साबरी:-हरिद्वार। त्यौहारों के इस पावन अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने उन लोगों को एक अनूठा तोहफा दिया है, जो अपने मोबाइल फोन खो जाने के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इन बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

देशभर से हुई बरामदगी, कूरियर से घर पहुंचेंगे फोन:-हरिद्वार पुलिस की कार्यकुशलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये फोन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे दूरदराज के राज्यों से बरामद किए गए हैं।120 में से 37 फोन उन स्वामियों के हैं जो काफी दूर होने के कारण हरिद्वार नहीं आ सके।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने बताया कि इन 37 मोबाइलों को पुलिस कूरियर सर्विस के माध्यम से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी।

इन ब्रांड्स के मोबाइल हुए बरामद:-पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के फोन ट्रैक किए:| कंपनी | संख्या | कंपनी | संख्या || :— | :— | :— | :— || Realme | 24 | Vivo | 21 || Oppo | 19 | Redmi | 16 || Samsung | 11 | OnePlus | 10 || Moto | 09 | Poco/IQ/Others | 10 |

जनता ने की सराहना, पुलिस ने दी सलाह:-खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। कई लोग दूसरे राज्यों से हरिद्वार पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की।

हरिद्वार पुलिस की अपील: “यदि आपका मोबाइल खो जाता है, तो घबराएं नहीं। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या CEIR पोर्टल पर दें। धैर्य रखें, पुलिस आपके कीमती सामान को ढूंढने का हर संभव प्रयास करेगी।

“सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने किया। टीम में व.उ.नि. नन्दकिशोर ग्वाडी, उ.नि. चरण सिंह चौहान, ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, संजीत कण्डारी और आरक्षी राकेश सिंह व निर्मल शामिल रहे।