Haldwani Murder Case
Haldwani Murder Case गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी और छेड़छाड़ के विरोध में आरोपियों ने पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी, ओखलकांडा (नैनीताल) के रूप में हुई है। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।Haldwani Murder Case

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस और अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की। जांच के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ की। इसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया, जिस पर विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थरों से कुचल दिए गए।
गिरफ्तार आरोपी
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड, धानमिल, हल्द्वानी
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20) निवासी तीनपानी खन्ना फार्म, डी क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड, धानमिल, हल्द्वानी
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25) निवासी उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी, पीलीकोठी, हल्द्वानी

