लोक गायिका रिंकू राणा उत्तराखण्ड की उभरती हुई लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। होली के दिन रिंकू राणा अपने मायके होली खेलकर लौट रही थी। नानकमत्ता में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने रिंकू राणा की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही रिंकू राणा की मौत हो गई। वहीं उनकी भतीजी घायल हो गई। घटना से संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। रिंकू राणा थारू जनजाति से आती थी और उनका काफी नाम भी हो रहा था।

कैसे हुआ हादसा
पुलिसने बताया कि लोक गायिका रिंकू राणा (33) पत्नी महेश राणा होली खेलने स्कूटी से अपने मायके गांव बिचपुरी खैरना गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रही थी। गायिका रिंकू के साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी थी। तभी तेज गति से आ रहा ईंटों से ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उनको टक्कर मार दी। रिंकू राणा को सितारगंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लोक गायिका रिंकू राणा
थारू जनजाति की पहली लोक गायिका थी रिंकू राणा
थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा उत्तराखण्ड और आस पास के इलाकों में काफी लोकप्रिय हो रही थी। उनको सुनने के लिए दूर दराज से लोग आते थे। कई सरकारी और निजी कार्यक्रमों में रिंकू राणा स्टेज शोक करती थी जो लोगों को खूब पसंद आते थे।

