सुहागरात की जगह हवालात में बीती दुल्हे की रात, इस बात को लेकर हुआ विवाद, हरिद्वार का मामला

Dulha in jail on suhagrat over dispute in marriage in Haridwar

रतनमणी डोभाल।
हरिद्वार में शादी समारोह के दौरान दुल्हे को लडाई में कूदना महंगा पड गया। पुलिस ने दुल्हे सहित दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामला हरिद्वार के उत्तरी हरिद्वार का है। शादी का सामारोह भीमगोडा के रामलीला ग्रांउड में शादी चल रही थी। तभी डीजे बजाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच दुल्हा भी कूद गया। और दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में कईयों को चोटें आई हैं।

———————————
क्या था मामला
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रिंस यादव निवासी हिल बाईपास की शादी स्थानीय युवती से ही हो रही थी। बुधवार रात किसी बात को लेकर लडकी और लडका पक्ष में विवाद हो गया। दोनों ओर से लोग झगड रहे थे। इसी बीच दुल्हा भी बीच में कूद पडा और दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हे ने भी मौसम बनाया हुआ था,​ जिस कारण बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले​ लिया। इनमें दुल्हा भी शामिल था। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं बाद में दोनों पक्षों में सुलझ समझौता हुआ और लडकी की विदाई हुई।

Dulha in jail on suhagrat over dispute in marriage in Haridwar
सांकेतिक फोटो
Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *