Dehradun Viral News देहरादून पुलिस ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। मामला देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र का है जहां एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले एमसीए के छात्र ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया था। वहीं प्रेमिका ने भी आरोपी युवक पर हमला किया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
Dehradun Viral News

शादी करना चाहता था प्रेमी
पूछताछ में आरोपी प्रेमी उदय सिंह उर्फ़ विशु निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश ने बताया कि व क्लेमेंटाउन स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, तथा कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा है।
युवती से उसकी मुलाकात सितम्बर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनो लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। उदय सिंह युवती से शादी करना चाहता था, परंतु इस बीच उसे उक्त युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, जिससे वो आवेश में आ गया और उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।