Dehradun News तीन विदेशी लड़कियां गिरफ्तार, क्या करती थी देहरादून में, कौन कर रहा था मदद

Dehradun News तीन विदेशी लड़कियां गिरफ्तार, क्या करती थी देहरादून में, कौन कर रहा था मदद


Dehradun  News दून पुलिस ने “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला किर्गिस्तान और दो महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं।

 28 मार्च को थाना रायपुर पुलिस ने सत्यापन के दौरान सांई कॉम्प्लेक्स के तीसरे फ्लोर स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाओं को संदिग्ध हालत में रहते पाया।

कौन है तीन विदेशी महिलाएं : पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर महिलाएं कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ईरीका (29 वर्ष, किर्गिस्तान), करीना (30 वर्ष, उज्बेकिस्तान) और निगोरा नीम (32 वर्ष, उज्बेकिस्तान) बताए।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक पासपोर्ट, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक किर्गिस्तान आई-कार्ड, एसबीआई बैंक पासबुक, सात मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा के नोट बरामद किए।

नेपाल से भारत आई तीनों : जांच में सामने आया कि किर्गिस्तान निवासी ईरीका वर्ष 2023 में एक वर्ष के वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी वापस अपने देश नहीं गई और अवैध रूप से भारत में रह रही थी। वहीं करीना और निगोरा नेपाल बॉर्डर के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई थीं और दिल्ली समेत कई स्थानों पर रह चुकी थीं।

पुलिस के अनुसार तीनों महिलाओं की मुलाकात दिल्ली में हुई थी और वहीं अपने परिचितों की मदद से उन्होंने फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराए। बताया गया कि आरोपी निगोरा को पहले भी बिहार पुलिस फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद भी वह भारत में ही अवैध रूप से रह रही थी।

Dehradun News तीन विदेशी लड़कियां गिरफ्तार, क्या करती थी देहरादून में, कौन कर रहा था मदद
Dehradun News तीन विदेशी लड़कियां गिरफ्तार, क्या करती थी देहरादून में, कौन कर रहा था मदद

पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना रायपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इन विदेशी महिलाओं के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराने में मदद की। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।