Dehradun News देहरादून के श्री गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज से MS OPHTHALMOLOGY यानी आंखों की सर्जरी से जुड़ा विभाग कर रही 25 साल की डॉक्टर तन्वी ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने शरीर में केमिकल का इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया। डाक्टर तन्वी की लाश महंत इंद्रेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून के बाहर कार में मिली। वहीं परिजनों ने श्री गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज की एचओडी डा. प्रियंका गुप्ता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर डा. गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
डा. त्नवी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने 2023 में दाखिला लिया था। इस दौरान उनकी एचओडी डा. तरन्नुम शकील थी और एक साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन हाल ही में एचओडी डा. प्रियंका गुप्ता को बनाया गया जिन्होंने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। Dehradun News
आरोप है कि डा. प्रियंका गुप्ता ने डा. तन्वी को अपनी पुरानी एचओडी डा. तरन्नुम शकील से संपर्क ना रखने के लिए प्रताड़ित किया और उसके नंबर भी कम दिए और उसे फाइनल में फेल करने की धमकी भी दी थी। इससे उनकी बेटी परेशान चल रही थी। ये बात मृतका ने अपने पिता को बताई थी जिसके बाद उन्होंने डा. प्रियंका गुप्ता ने कई बार मुलाकात कर उनकी बेटी का भविष्य से खिलवाड़ ना करने का आग्रह भी किया।

Dehradun News
देहरादून में मां के साथ रहती थी डा. तन्वी
पुलिस ने बताया कि डा. तन्वी अपने मां के साथ देहरादून में किराए के मकान में रहती थी जबकि उनके पिता अंबाला में रहते थे। मंगलवार रात 24 मार्च को तन्वी ने फोन नहीं उठाया तो उनके पिता ललित मोहन अंबाला से देहरादून पहुंचे और तलाश करने पर पाया कि उनकी बेटी महंत इंद्रेश अस्पताल के पास कार में बेहोशी की अवस्था में थी और कार अंदर से लॉक थी। उन्होंने कार का शीशा तोडकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तन्वी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर डा. प्रियंका गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।