Dehradun Murder Case देहरादून पुसिल ने 30 साल की महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी पति रंजीत शर्मा निवासी सहरसा बिहार की पहली पत्नी रुपा करीब चार साल पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इधर, रंजीत ने भी पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला से शादी कर ली थी। लेकिन प्रेमी से विवाद के बाद जब रुपा वापस लौटी तो परेशान पति रंजीत शर्मा ने रुपा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव प्रेमनगर के बालासुदरी मंदिर के पास फेंक दिया।
क्या है पूरा मामला
11 मार्च को प्रेमनगर के माडूवाला रोड पर एक महिला का शव सफेद कट्टे में बरामद हुआ था। खोजबीन के बाद पुलिस देहरादून में मजदूरी करने वाले रंजीत शर्मा के पास पहुंची जिसके साथ रहने वाली महिला रुपा कई दिनों से गायब थी और वो एक अन्य महिला व छोटी बच्ची के साथ रह रहा था।
Dehradun Murder Case


रंजीत का कबूलनामा
रंजीत ने बताया कि रुपा से उसकी शादी 2009 में हुई थी। करीब चार साल पहले रुपा अपने प्रेमी के साथ चली गई और उससे शादी कर ली। इधर रंजीत ने भी बिहार की रहने वाली महिला सुशीला से विवाह कर लिया। कुछ दिन पहले रुपा अपनी ग्यारह माह की बच्ची को लेकर वापस रंजीत के पास आ गई।
इस बीच रुपा वापस आ गई और रंजीत के साथ रहने लगी। रुपा रंजीत को दूसरी पतनी सुशीला से बात करने से इनकार करने लगी और इसी विवाद में रंजीत ने रुपा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बिहार से सुशीला को बुलाया और रुपा का शव ठिकाने लगा दिया।