Dehradun Murder Case सरेआम युवती की गला काट कर हत्या, शादीशुदा युवक पर आरोप, कौन है, क्या मामला है

Dehradun Murder Case सरेआम युवती की गला काट कर हत्या, शादीशुदा युवक पर आरोप, कौन है, क्या मामला है

Dehradun Murder Case सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Dehradun Murder Case

कौन है आरोपी आकाश : आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आकाश का मृतका गुंजन उर्फ ग़ुनू से कुछ समय पहले तक दोस्ती थी। लेकिन आकाश की शादी होने के बाद के बाद गुंजन ने खुद को अलग कर दिया था। जिसके बाद आकाश लगातार गुंजन पर दबाव बना रहा था। आज सुबह भी आकाश आया और गुंजन को रोक लिया और देखते ही देखते चापड़ से लड़की का गला काट दिया। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। युवती क्षेत्र के दूल्हा बाजार में काम करती थी।