देहरादून में सिल्वर सिटी मॉल से निकल रहे कुख्यात बदमाश विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह की गई इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से भागने में कामयाब हुए। विक्रम शर्मा झारखंड का नाम ही गैंगस्टर था और देहरादून में पिछले कई सालों से रह रहा था। झारखंड के नामी गैंगस्टर अखिलेश सिंह का वह गुरु था और विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे जिनमें 30 मुकदमे हत्या के थे। शुरुआती जांच में मामला गैंगवॉर से जुडा होने का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे। मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।
Dehradun Murder Case देहरादून में आज सुबह गोलीकांड में मारे गए विक्रम शर्मा झारखंड का एक बहुत बड़ा गैंगस्टर था, झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश का गुरू था ।
Dehradun Murder Case

नौ साल पहले जमशेदपुर में जब माफिया अखिलेश को गिरफ्तार किया गया था तब झारखंड पुलिस ने देहरादून आकर गैंगस्टर विक्रम शर्मा को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटकर वह फिर देहरादून आया, अपराध से कमाए पैसे से वह देहरादून में अलग अलग कारोबार कर रहा था। 2017 में झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो 2021 में झारखंड हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ उसे जमानत दी थी।
विक्रम शर्मा 2007 से कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका था। वह झारखंड में अपराध का बड़ा नाम था। लेकिन, क ई सालों से देहरादून को ठिकाना बनाकर रह रहा था।
बहुत बड़े माफिया के लिए पिछले डेढ़ दशक से देहरादून सेफ हाउस बना हुआ था। यह दो गैंग की आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।

