uttrakhand for traders arrested in hooch tragedy

जहरीली शराब: हरिद्वार के चार कारो​बारी भी धरे गए, केमिकल सप्लाई करने का आरोप

चंद्रशेखर जोशी।
उत्तराखण्ड और यूपी में सौ से अधिक मौतों के मामले मं हरिद्वार पुलिस ने शराब बनाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले केमिकल की सप्लाई करने वाले हरिद्वार के चार कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने ये जानते हुए कि अर्जुन शराब बनाने का काम करता है, उसे केमिकल की सप्लाई की। ये भी बताया जा रहा है कि जिस केमिकल को सप्लाई किया गया था वो भी ठीक नहीं था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। uttrakhand for traders arrested in hooch tragedy
सिविल लाइन थाने में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शराब बनाने वाले मुख्य आरोपी भगवानपुर निवासी अर्जुन ने बताया था कि उसने केमिकल रूडकी के मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांधी नगर, शेखपुरी थाना गंगनहर से खरीदा था। पांच फरवरी को अर्जुन ने चार ड्रम केमिकल के लिए मनोज कुमार व सचिन गुप्ता से खरीदने के लिए संपर्क साधा। इसके बाद सचिन गुप्ता ने ये केमिकल अजय गुप्ता की सहमति पर विपिन गुप्ता की फर्म से उपलब्ध कराए। चार में से दो ड्रम अर्जुन अपने साथ ले गया और इनकी शराब बनाई। यही नहीं अर्जुन ने केमिकल के खराब होने की शिकायत भी की थी और इसके बाद सचिन गुप्ता ने इस केमिकल को बदला था।
पुलिस का दावा है कि चारों लोगों को अर्जुन के शराब के अवैध धंधे के बारे में पता था। इसके बाद भी उनहोंने उसे केमिकल उपलब्ध कराया। चारों आरोपी रूडकी के ही रहने वाले हैं और पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी भी अर्जुन के फरार साथियों की तलाश की जा रही है। लेकिन अधिकतर आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

Share News
error: Content is protected !!