Kumbh mela corona testing fraud

कोरोना: लोगों ने दिल खोलकर दिया दान, मुख्यमंत्री राहत कोष इतने करोड़, खर्च कहां हुए पढ़िए

रतनमणी डोभाल।
कोरोना काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 270 करोड़ रुपए का दान दिया गया। ये सहायता राशि विभिन्न माध्यमों चैक, बैंक ड्राफ्ट, आनलाइन बैंकिंग, आरटीजीएस आदि से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए गए हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर राहत कोष में मिला कितना पैसा खर्च किया जा चुका है और कितना खर्च किया जाना बाकी है और सबसे महत्वपूर्ण किस विभाग को कितना खर्च करने के लिए दिया गया। इन सब रहस्यों से सूचना के अधिकार अधिनियम से मिली सूचना के जरिए परदा उठा है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 124 करोड़ बत्तीस लाख रुपए विभिन्न विभागों और जनपदों को दिए जा चुके हैं, जो संबंधित जनपदों और विभागों द्वारा खर्च किए जा चुके हैं।

————
जनपदों को दिए 30 करोड़, प्रभावितों के लिए अगल से दस करोड़ दिए
मुख्यमंत्री राहत कोष से समस्त जिलाधिकारियों को कोरोना के खिलाफ जंग में लडने के लिए तीस करोड़ रुपए दिए गए, जबकि चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ और नैनीताल को अलग से दस करोड़ रुपए दिए गए। इसमें देहरादून को साढे तीन करोड, हरिद्वार को एक करोड, उधम सिंह नगर को ढाई, पिथौरागढ को दो और नैनीताल जिलाधिकारी को तीन करोड़ रुपए की मदद राहत कोष से दी गई।

————
स्वास्थ्य विभाग को दिए 35 करोड़
राहत कोष से सरकार ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को कोविड—19 के रोकथाम व बचाव कार्यों के लिए 25 करोड़ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को राजकीय मेडिकल कॉलेजों को कोविड—19 के लिए ढांचा मजबूत करने के लिए दस करोड़ रुपए दिए गए। इसके अलावा गढ़वाल और कुमाउं मंडल विकास निगम को क्वारंटीन सेंटरों के लिए एक करोड़ रुपए दिया गया।

————
दिल्ली में फंसे प्रवासियों के लिए पचास लाख, परिवहन निगम को 21 करोड़
वहीं सरकार ने अपर स्थानिक आयुक्त को लॉकडाउन के कारण दिल्ली में उत्तराखण्ड के फंसे व्यक्तियों की सहायता के लिए पचास लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम को विभिन्न स्थलों में फंसे पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अलग से 21 करोड़ रुपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई।

————
पर्यटन उद्योग के प्रभावितों को मिले 24 करोड़
वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को काविड—19 महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान पर्यटन उद्योग पर पडे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत प्रभावितों को सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 24 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

—————
कोरोना योद्धाओं को भी दी सहायता
आरटीआई के तहत दी गई जानकारी में बताया गया है कि कोरोना योद्धा सिपाही संजय कुमार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित प्रियंका को पुलिस महानिदेशक द्वारा 10 लाख रुपये,अपर सहायक अभियंता सिंह की मृत्यु पर उनके विधिक उत्तराधिकारी को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के माध्यम से 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसके अलावा ग्राम तल्यामंडल, कीर्तिनगर,टिहरी की आशाकार्यकत्री मकानी देवी की मृत्यु पर रोशनलाल को जिलाधिकारी टिहरी के माध्यम से 10 लाख रुपये की राहत एवं सम्मान राशि प्रदान की गई है। नैनीताल में बनियालाना क्षेत्र में भू—स्खलन से संवेदनशील भवनों में निवासरत परिवारों के अस्थाई विस्थापन, भवन किरायेमद में 13 लाख रुपये जिलाधिकारी नैनीताल को प्रदान किए गए हैं।

Share News
error: Content is protected !!