कलियर:-मूलभूत सुविधाएं भी नहीं:नगर पंचायत बनने के बाद भी कस्बावासियो को नहीं मिलीं सुविधाएं..
Ateeq sabri…
पिरान कलियर। कलियर नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव 2018 में हुआ था।और अब दुसरी बार चुनाव होंगे।चार गांवों को मिलाकर 2015 में नगर पंचायत का गठन किया गया था।पहले यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी।लेकिन इस बार सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित है।जिसमे करीब 17638 मतदाता है।और यहाँ एक विश्वविख्यात दरगाह है जिसमें जियारत करने के लिए देश विदेश श्रद्धालु(ज़ायरीन ) आते है। और यह विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। साबिर पाक की दरगाह पर साल में एक बार उर्स( मेला) लगता है।पिछले सात वर्षो से यहां मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। यहा पर पानी निकासी के लिए समुंचित व्यवस्था नही।चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है साथ ही चारो ओर गंदगी पसरी रहती है।वेडिंग जोन नहीं है। नगर पंचायत मे अभी भी सोंन्द्रियकरण की दरकार हैं। कूड़ा निस्तारण कैंद्र नहीं है।नगर पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यकाल में नगर पंचायत को अपना कार्यालय भी नही दे पाए है।आज भी नगर पंचायत का कार्यालय मुक़र्रबपुर में विधायक निधि से बने एक बरात घर से संचलित हो रहा है मुख मार्गो की हालत खस्ताहाल है। जगह जगह सड़को पर गन्दा पानी भरा हुआ है किलकिली साहब बस्ती मुक़र्रबपुर में पानी की निकासी नही है।जिसके कारण आज भी लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है।