ब्यूरो। बॉलीवुड और असम सिनेमा में काम करने वाली 26 साल की एक्ट्रेस बिदिशा ने गुरुग्राम स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। बिदिशा हाल ही में रिलीज हुई जग्गा जासूस फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। गुरुग्राम में वो अपने पति के साथ रह रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति को खुदकशी के लिए उकसाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।
बिदिशा मूलरूप से असम की रहने वाली है। असम में उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में काम किया हैं वो बतौर एक्ट्रेस और सिंगर के तौर पर जानी जाती है। कुछ समय पहले ही उनकी शादी गुजरात के निशीथ झा के साथ हुई थी। थोडे दिन पहले ही वो गुुरुग्राम में आई थी और एक कंपनी में काम भी करने लगी थी।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वो परेशान चल रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह उनका शव घर में लटका मिला। उन्होंने दुप्पटे से फांसी लगाई थी। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद बिदिशा के पति निशीथ झा को गिरफ्तार कर लिया है।